मंदी का लैपटॉप, लेकिन फुली लोडेड
विप्रो ने पहली बार लैपटॉप की एक ऐसी प्रीमियम रेंज मार्केट में उतारी है, जिसकी कीमत 20,000 रुपए से कम से शुरू होती है। ये लैपटॉप विप्रो इंफोटेक ने लॉन्च किए हैं। विप्रो इंफोटेक भारत और गल्फ कंट्री में बिजनेस करती है। इन लैपटॉप्स हाल ही में लॉन्च किया गया। इस रेंज का नाम ‘e.go’ रखा गया है। ये लैपटॉप सस्ते हैं लेकिन इनके फीचर्स कंप्लीट और फुली फंक्शनल लैपटॉप की तरह ही हैं।
क्यों रखी गई इसकी कम कीमत और इसके फीचर्स विप्रो इंफोटेक के सीईओ आनंद शंकरन ने कहा है कि ये लैपटॉप खास तौर पर ग्लोबल मंदी को देखते हुए लाए गए हैं और उम्मीद है कि हर जेब को सूट करने वाले ये लैपटॉप अच्छा बिजनेस करेंगे। उन्होंने कहा कि विप्रो का मकसद था 20,000 रुपए के प्राइस बैरियर को तोड़ना और ये हमने कर दिखाया है। ये प्रोडक्ट मुख्य रूप से इंडिविजुअल कस्टमर्स के लिए है। ये घरों में भी खूब चलेंगे। ये कंई रंगों में मिलेगा- जैसे क्रोम रेड, ओसन ब्लू, रेसर यलो, ऑटम रेड और कोरल ब्लू।
इन नोटबुक में 12 इंच और 14 इंच की स्क्रीन, 2 जीबी रैम, 2 मेगापिक्सेल कैमरा और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस मामले में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया गया है। इसकी कीमत 20,000 रुपए से कम है, लेकिन ये हर तरह के इस्तेमाल के लिए फिट और स्टाइलिस्ड भी ही। इसके तीन मॉडल हैं - 7F3800, EM471X और BM2700. इन लैपटॉप में 3 घंटे का बैटरी बैकअप है।
No comments:
Post a Comment